Thursday, July 7, 2016

                     पेड़ बचाओ, पृथ्वी बचाओ 

नमस्कार बच्चों, आज हम आपसे  पेड़ों और उनका हमारे जीवन में महत्व के बारे में बात करने आये हैं, आपकी टीचर्स ने ज़रूर आपसे इस बारे में कई बार बात की होगी , पर जब कुछ लोग बाहर से सिर्फ पेड़ लगाने आपके स्कूल में आते हैं तो शायद यह मुद्दा बहुत ज़रूरी होता इसीलिए हम सब आपके पास आज आये हैं , पेड़ हमारे जीवन में भोजन और पानी की तरह ही महत्वपूर्ण हैं। पेड़ के बिना जीवन बहुत कठिन बन जायेगा या हम कह सकते हैं कि जीवन खत्म हो जायेगा क्योंकि हमें स्वस्थ और समृद्ध जीवन देने में पेड़ बहुत बड़ा पहलु है !             

पेड़ हमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष जीवन प्रदान करता है क्योंकि ये ऑक्सीजन उत्पादन, CO2  इस्तेमाल  का स्रोत, और बारिश का स्रोत है। प्रकृति की तरफ से धरती पर मानवता को दिया गया ये सबसे अनमोल उपहार है जिसका हमें आभारी होना चाहिये तथा इसको सम्मान देने के साथ ही मानवता की भलाई के लिये  बचाना  चाहिये।
 पेड़ सोने की तरह मूल्यवान है इसी वजह से इन्हें धरती पर “हरा सोना” कहा जाता है। संपत्ति के साथ ही हमारी सेहत का ये वास्तविक स्रोत हैं क्योंकि ये ऑक्सीजन, ठंडी हवा, फल, मसाले, सब्जी, दवा, पानी, लड़की, फर्नीचर, छाया, जलाने के लिये ईंधन, घर, जानवरों के लिये चारा आदि बहुत कुछ उपयोगी देता है। ,  पेड़ धरती पर बारिश का साधन होता है क्योंकि वो बादलों को आकर्षित करते हैं जो अंत में बारिश लाता है। । पेड़ जंगली जानवरों का घर भी है और जंगलों में जंगली जानवरों का साधन है।

ये सीवेज़ और रसायनों को छानने के द्वारा मिट्टी को साफ करते हैं, ध्वनि प्रदूषण, वायु प्रदूषण को नियंत्रित करते हैं, आकस्मिक बाढ़ को घटाते आदि हैं!!

निष्कर्ष
धरती पर जीवन जल, ऑक्सीजन और पेड़ों की वजह से मुमकिन है और हम ये दरकिनार नहीं कर सकते हैं कि धरती पर ऑक्सीजन और पानी के लिये पेड़ मुख्य साधन के रुप में है। अगर हम पेड़ और जंगल को खत्म करेंगे, हम हरी पृथ्वी से जीवन और पर्यावरण को खत्म करेंगे। धरती पर इंसान सबसे बुद्धिमान प्राणी के रुप में जाना जाता है। इसलिये हमें प्रकृति की ओर अपनी ज़िम्मेदारी को समझना चाहिये और पेड़, धरती के हरे सोने को बचाने की शुरुआत करनी चाहिये।

आपके शुभचिंतक
नॉएडा लोक मंच यूथ विंग
लियो क्लब नॉएडा
यूथ लीडर्स ऑफ़ नॉएडा



0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home